Saturday, July 27, 2024
HomeNewsWorld Newsकितना कमाते हैं क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल? उनकी पत्नी के बारे में जानकार...

कितना कमाते हैं क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल? उनकी पत्नी के बारे में जानकार हैरान रह जाएंगे आप

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में Glenn Maxwell ने चोट लग जाने के बाद भी यादगार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को हारता हुआ मैच जिता दिया। जिससे वे इस समय क्रिकेट फैन के दिलों दिमाग पर छाए हुए है आज हम जानेंगे कि ग्लेन मैक्सवेल कौन है, मैक्सवेल साल में कितने रुपये कमाते है और मैक्सवेल की पत्नी का क्या नाम है वो कहाँ से है।

Glenn Maxwell Networth Wife Car Collection

जिस प्रकार से घायल शेर और भी ज्यादा खूंखार होकर हमला करता है, कल के मैच में मैक्सवेल ने भी बिल्कुल उसी तरह अफगानिस्तान पर हमला कर दिया। हिंदुस्तान में खेले जा रहे रोमांचित कर देने वाले वर्ल्ड कप में मंगलवार के दिन ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच हो रहे मैच में Australia के शानदार बल्लेबाज Glenn Maxwell ने चोट लग जाने के बाद भी यादगार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जिता दिया।

हमेशा याद रखी जाएगी मैक्सवेल की यह जबरदस्त पारी

Maxwell ने 128 बॉल्स में 201 रन की पारी खेली एवं अफगानिस्तान से जीता हुआ मैच छीनकर Australia को जिता दिया। कैप्टन पैट कमिंस ने भी उनका भरपूर साथ दिया। उन्होंने भी दूसरे छोर से डटकर मुकाबला किया। मैक्सवेल ने अपनी इस याद रखने योग्य पारी के समय 21 चौके और 10 छक्के लगाए। जिसके पश्चात मैक्सवेल की हर तरफ चर्चा हो रही है। यह जबरदस्त पारी देखने के बाद क्रिकेट लवर मैक्सवेल के बारे में सभी कुछ जानना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई के इस जबरदस्त ऑलराउंडर को जानने के लिए लोग Google पर उनको बहुत सर्च कर रहे हैं। आज हम आपको ग्लेन मैक्सवेल की नेटवर्थ से लेकर उनकी इंडियन वाइफ के संबंध में कई दिलचस्प जानकारियां देंगे।

कितनी है ग्लेन मैक्सवेल की नेटवर्थ – Glen Maxwell Networth

ग्लेन मैक्सवेल कई सालों से Cricket खेल रहे हैं एवं बहुत बार उन्होंने केवल अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को जिताया है। यद्यपि उनकी ज्यादातर कमाई आईपीएल से आती है। वह हमेशा से आईपीएल में सभी बड़ी फ्रेंचाइजी की पसंद बने रहे हैं, मगर उनका प्रदर्शन उम्मीद से हमेशा कम ही रहा है।

IPL के अतिरिक्त मैक्सवेल विज्ञापनों, निवेश से भी अच्छी आमदनी करते हैं। Media Reports के मुताबिक, वर्ष 2023 में ग्लेन मैक्सवेल की टोटल नेटवर्थ लगभग 98 करोड़ रुपए है।

IPL ने किया मालामाल – Maxwell Earnings in IPL

इस साल आईपीएल शुरू होने से पूर्व Royal Challengers Bangalore ने ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह IPL के 14 Season में अभी तक दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन (अब पंजाब किंग्स) एवं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके हैं। इसके दौरान उन्होंने IPL से 63 करोड़ रुपए की रुपए की मोटी आमदनी की।

मैक्सवेल कितना कमाते है सालाना – Maxwell Income

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सवेल 1.50 करोड़ रुपए प्रति माह कमाते हैं, जिसमें Cricket Australia एवं बीबीएल से होने वाली आमदनी भी सम्मिलित है। उन्हें Cricket Australia की तरफ से हर टेस्ट मैच के लिए 11 Lakh रुपये, एकदिवसीय मैच के लिए 8.5 Lakh रुपए और सभी टी 20 मुकाबलों के लिए 5.6 Lakh रुपए की फ़ीस मिलती है।

मैक्सवेल का कार कलेक्शन – Maxwell Car’s Collection

लगभग सौ करोड़ की संपत्ति के स्वामी ग्लेन मैक्सवेल को Luxury Cars का बड़ा शौक है। उनके पास बेहतरीन कारों का कलेक्शन है। जिसमें एक करोड़ रुपए कीमत की मस्टैंग एवं 80 लाख रुपए की BMW भी सम्मिलित है। वहीं दूसरी ओर उनके पास Mercedes-Benz भी है।

मैक्सवेल की पत्नी कौन है – Glen Maxwell Indian Wife

glen maxwell wife vini raman

Australia के जबरदस्त ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की वाइफ विनी रमन भारतीय मूल से ताल्लुक रखती हैं। वह दक्षिणी भारत की हैं। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के उपरांत दोनों ने वर्ष 2022 में मैरिज कर ली। मैक्सवेल ने हिंदू धर्म के रीति-रिवाज के साथ स्वयं की गर्लफ्रैंड रमन से शादी की थी, मैक्सवेल की वाइफ आज मेलबर्न में फार्मासिस्ट हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular